logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन को किया गिरफ्तार 


नागपुर: प्रतिबंधित ई- सिगरेट की बिक्री करने वालों पर नागपुर पुलिस का डंडा चला है। अलग-अलग थानों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें 2, 55, 200 रूपये का माल जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार  सीताबर्डी पुलिस ने की। गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने ऋषभ रमेशकुमार लालवानी (25, सिंधी कॉलोनी, खामला) निवासी के घर पर रेड मारी। इस दौरान आरोपी के पास से 1, 02,700 रूपये की सिगरेट बरामद की। वहीं दूसरी कार्रवाई सक्करदर थाना अंतर्गत की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी आशीष अमृतलाल शाहू (30, उमरेड रोड) निवासी को गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपी के पास से 122,500 रूपये की ई सिगरेट भी बरामद की। 

पुलिस की तीसरी कार्रवाई लकड़गंज पुलिस द्वारा की गई। 12 जनवरी को पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर प्लाट न.20, तुलीनगर निवासी सूरज ताराचंद देवानी (39) निवासी के यहां रेड मारी थी। इस दौरान आरोपी के पास से 30,000 रूपये की कीमत वाली विविध प्रकार की ई-सिगरेट बरामद किया था। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू  कर दी है।