logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पब, लॉज, बार और रेस्टोरेंट संचालक को पुलिस ने जारी की गाइडलाइन; समय सीमा और शर्तों का सख्ती से करें पालन


नागपुर: शहर पुलिस ने शहर के सभी पबों, लॉज होटल और बार मालिकों को अधिसूचना जारी कर नियम और शर्तों की सख्ती से पालन करने के निर्देश  जारी किये हैं. पिछले कुछ दिनों से शहर के पबों मैं मारपीट के कई मामले हुए जिनकी जांच के दौरान इन पबों के देर रात तक  शुरू होने की जानकारी मिली है. ऐसे में इन सभी पबों ने समय सीमा की अवहेलना की थी साथ ही कई जगाहों पर ड्रग्स सेवन की भी बातें सामने आई। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र सिंगल ने यह गाइडलाइन जारी की है। 

नागपुर शहर में नाइट लाइफ का चलन बड़ा है ऐसे में देर रात तक शहर के होटल, पबों,रेस्टोरेंट और बार में रात के समय युवाओं की भीड़ उमड़ने लगती है। शराब का नशा सिर चढ़ने के बाद पार्टी स्थलों के साथ  ही शहर की सड़कों पर अपराधियों द्वारा कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।

हाल ही में तो तीन अपराधियों ने शराब के नशे में धुत होकर अंबाझरी और सीताबर्डी परिसर में बीच सड़क पर कोहराम मचाते हुए एक बाउंसर सहित दो लोगों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए ही पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र कुमार सिंगल ने इसे गंभीरता से लिया है।

पुलिस आयुक्त ने अधिसूचना जारी इन सभी संस्थाओं के संचालकों को सरकारी प्रशासन द्वारा जारी की गई नियमों और शर्तों का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किये है और अगर ये संस्थान नियमों की अवहेलना करते हुए पाए जाते हैं तो उनके लाइसेंस  तक रद्द करने की करवाई पुलिस करने वाली है।