logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पत्रकार परिषद में लगाया पुलिस अधिकारी पर आरोप, कहा केस कमजोर कराने ली एक लाख की रिश्वत


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले कन्हान थाने में कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश जोशी पर कानूनी धाराओं को कम करने के नाम पर 1 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप एक पीड़ित परिवार की ओर से पत्रकार परिषद में लगाया गया है।

कन्हान थाना अंतर्गत पिपरी-पटेल नगर में रहने वाले दिपक हावरे का विवाह 12 मई 2023 को सोनिया शेडे के साथ संपन्न हुआ था, तथा नवविवाहिता ने 30 मई 2023 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसी प्रकरण में नवविवाहिता के ससुराल पक्ष से पति, देवर, सास, ससुर पर दहेज प्रतिबंधक कायदे के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसी प्रकरण के जांच अधिकारी राजेश जोशी ने प्रकरण में आईपीसी की धाराएं कम करने एवं दो दिन में पीड़ित परिवार को बेल दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपए लिए थे। यह आरोप पीड़ित परिवार ने इंस्पेक्टर जोशी पर लगाया है। जबकि कन्हान थानेदार सार्थक नेहेते ने प्रकरण में किसी भी प्रकार की जानकारी से इंकार किया है। पुलिस अब इसमें आगे क्या कार्रवाई करती है इस बात सभी को इंतजार है। 

देखें वीडियो: