logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शांति नगर परिसर में पलटा पुलिस गश्त वाहन, तीन पुलिस कर्मी जख्मी


नागपुर: नागपुर के शांति नगर पुलिस थाने के गश्ती दल का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लालगंज पुल के पास पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के समय ड्राइवर सहित दो पुलिसकर्मी गाड़ी में मौजूद थे जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वाहन के आगे अचानक दुपहिया चालक के आ जाने के कारण यह हादसा हुआ था।

शांति नगर पुलिस थाने के लालगंज परिसर में गुरुवार रात यह हादसा हुआ। हालांकि इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। शांति नगर थाने का डीबी स्क्वाड गुरुवार रात लालगंज परिसर में सरकारी वाहन से गश्त कर रहा था।

इस दौरान गाड़ी के आगे अचानक एक दुपहिया चालक आ गया जिसे बचाने के चक्कर में सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद यह गाड़ी मौके पर ही पलट गई। इस हादसे में उप निरीक्षक आवाले सहित गाड़ी चालक और एक अन्य पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आई हैं।

सड़क पर जिस जगह पर यह हादसा हुआ यह भीड़ भाड़ वाला परिसर है। गनीमत रही कि गाड़ी के सड़क पर पलटने के समय कोई दूसरा वाहन इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

देखें वीडियो: