logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

गंगा-जमुना से पुलिस ने नाबालिग का किया रेस्क्यू, दो महिला दलालो को किया गिरफ्तार


नागपुर: शहर की चर्चित गंगा जमुना बस्ती में देह व्यवसाय के अड्डे से  लकड़गंज पुलिस की टीम ने एक नाबालिग किशोरी को मुक्त करवाया है। इस कार्रवाई के दौरान 2 महिला दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस नाबालिग किशोरी को करीब 20 दिन पहले राजस्थान से लाकर गंगा जमुना बस्ती में देह व्यवसाय कराया जा रहा था।

गंगा जमुना बस्ती में देह व्यापार को लेकर आंदोलन होने के बाद वहां पर देह व्यवसाय कराना प्रतिबंधित कर दिया गया है। पूरे परिसर में पुलिस का बंदोबस्त लगाया गया है। करीब 1 साल से पुलिस गंगा जमुना बस्ती में पुलिस का यह बंदोबस्त है। इसके बाद भी देह व्यवसाय अड्डे पर नाबालिग को लाकर देह व्यवसाय कराया जा रहा था। 

एक सामाजिक संगठन ने लकड़गंज पुलिस को गुप्त जानकारी दी थी की गंगा जमुना बस्ती में कर्मावत और और राधा नामक महिलाओं ने राजस्थान से एक 16 वर्षीय किशोरी को लाकर उससे देह व्यवसाय करवाया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने गंगा जमुना बस्ती में छापा मारकर इस किशोरी को रेस्क्यू किया है। 

इस कार्रवाई के दौरान 2 महिला दलालों राधा संतापे और हजरी उर्फ़ कजरी कर्मावत को भी ग्रिफ्तार किया गया है। रेस्क्यू की गई किशोरी को महिला सुधार गृह में रखा गया है इस मामले में आगे की जांच अब लकड़गंज पुलिस कर रही है।