logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिसकर्मी ने घर में की आत्महत्या, शराब पीने की थी लत, पत्नी से होता रहता था विवाद


नागपुर: नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस क्वार्टर की इमारत में एक पुलिस सिपाही ने आत्महत्या कर ली. मृतक सिपाही 36 वर्षीय विजय रामदास चवरे बताया जा रहा है. 

गिट्टीखदान पुलिस थाने के पुलिस क्वार्टर इमारत के क्वार्टर नंबर 280 में पुलिस सिपाही विजय चवरे अपनी पत्नी रेणुका और बच्चों के साथ रहते थे. विजय हिंगना पुलिस थाने में कार्यरत था. जबकि उसकी पत्नी रेणुका भी पुलिस दल में कार्यरत है और उसकी पोस्टिंग कोराडी थाने में है. 

बताया जा रहा है कि विजय को शराब पीने की लत थी. साथ ही वह पत्नी के चरित्र पर भी संदेह करता था. जिसके चलते अक्सर पति-पत्नी का आपस में विवाद होता रहता था. 22 जून को विजय की भरती बंदोबस्त में ड्यूटी थी. जबकि रेणुका की वीकली ऑफ होने के कारण वह घर पर ही बच्चों के साथ थी. शाम को ड्यूटी से घर आने के बाद उन दोनों का फिर से आपस में विवाद हुआ था तब उसने रेणुका और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया और कमरा अंदर से बंद कर लिया. बार-बार अनुरोध करने पर भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तब रेणुका बच्चों सहित घर के बाहर ही कार में ही सो गई. 

सुबह जब उसने दोबारा दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिसाद नहीं मिला इसके बाद इसकी जानकारी गिट्टी खदान पुलिस को दी. पुलिस ने बाद में कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर से विजय के शव को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.