logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

DCM के निर्वाचन क्षेत्र में पोस्टर वॉर, पोस्टर के ज़रिये DCM फडणवीस पर वार, गणेश मंडल में DCM के भेंट देने पर धन्यवाद किसी और को


नागपुर: प्रदेश में चुनावी माहौल छाया हुआ है, और इस बीच नेताओं की बयानबाजी, पोस्टर और बैनर चर्चा में हैं। खासकर नागपुर, जो कई बड़े नेताओं का गृह शहर है, यहां की राजनीति पर न केवल राज्य बल्कि देश की भी नजर रहती है।

हाल ही में दक्षिण पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और अन्य मुद्दों को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सीधा प्रहार किया गया था। यह क्षेत्र उनका निर्वाचन क्षेत्र भी है, जहां उनसे ऊंची उम्मीदें लगाई जाती हैं। इस पर विपक्ष ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया।

चुनावी माहौल और विरोधियों की आलोचना के बीच, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश उत्सव के दौरान सक्रियता दिखाते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र में कई गणेश मंडलों का दौरा किया। उन्होंने बाप्पा का आशीर्वाद लिया और नागरिकों से भी मुलाकात की। उनके इस कदम से नागरिकों में उत्साह बढ़ा, और उन्होंने अपने नेता को अपने बीच पाकर खुशी जताई।

लेकिन इस चुनावी माहौल में भला विपक्ष उपमुख्यमंत्री पर टिप्पणी का कोई मौका कैसे छोड़ सकता , इसलिए अब एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस के प्रतिद्व्न्दी द्वारा उनके ही निर्वाचन क्षेत्र में पोस्टर लगाया गया है।  जहां उपमुख्यमंत्री के गणेश उत्सव में जनता के बीच आने और बाप्पा का आशीर्वाद लिए जाने के उनके प्रतिद्वंद्वी नेता को धन्यवाद कहा गया है।  फ़िलहाल ये पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।