logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ऊर्जा मंत्री फडणवीस के गृह जिले में बिजली आपूर्ति खंडित होने की संभावना, राज्य के 42 हजार और नागपुर जिले के 800 से अधिक कर्मी हड़ताल में शामिल


नागपुर: ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह जिले में बिजली पुरवठा खंडित होने की संभावना है. बुधवार को नागपुर जिले समेत राज्य भर के संविदा बिजली कर्मियों ने हड़ताल बुलाई है. इसके साथ ही कर्मचारियों के संगठन संयुक्त कार्य समिति ने 28 फरवरी से दो दिवसीय हड़ताल और 5 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का नोटिस तीनों बिजली कंपनियों समेत राज्य सरकार को दिया है. इसके चलते राज्य में बिजली व्यवस्था बाधित होने का खतरा है.

नागपुर में काटोल रोड स्थित विद्युत भवन के बाहर संविदा बिजली कर्मी एक दिवसीय धरने पर बैठे. इनमें महावितरण, महानिर्मिती, महापारेषण जैसी सरकारी बिजली कंपनियों में लगभग 42,000 संविदा कर्मचारी शामिल है. जबकि नागपुर जिले से 800 से अधिक कर्मी इस हड़ताल में शामिल हैं. कर्मचारी हाथ में पर्ची लिए मुख्यमंत्री, और ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है. इन कर्मियों द्वारा समय समय नौकरी स्थाई करने की मांग की जा रही थी. लेकिन इन्हें वादे से ज्यादा कुछ नहीं मिला. 

इस बीच, राज्य के 25 से अधिक ट्रेड यूनियन दूसरे चरण के तहत 28 और 29 फरवरी को पूरे राज्य में 48 घंटे की हड़ताल करेगी. कमेटी ने साफ कर दिया है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो वे 5 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. 

देखें वीडियो: