logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सुधीर मुनगंटीवार एक मझे हुए नेता, उनके सामने लड़ना आसान नहीं, प्रतिभा धनोरकर बोली- संघर्ष के बाद मिली उम्मीदवारी


नागपुर: चंद्रपुर से चुनाव लड़ना मेरे लिए आसान नहीं है। सुधीर मुनगंटीवार बेहद मझे हुए नेता हैं। उन्होंने लोगों को चुनाव लड़ाया और जिताया है। लेकीन मेरे लिए यह लडाई संविधान विरुद्ध अधिनायकत्व की है। चंद्रपुर लोकसभा सीट से टिकट मिलने पर प्रतिभा धनोरकर पहली बार नागपुर पहुंची, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्हीनें यह बात कही। 

अपनी उम्मीदवारी को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा, "बीना संघर्ष के कुछ मिलता नही है। जितना लंबा संघर्ष रहेगा जीत उतनी बड़ी होगी यह मेरा मानना है। हमारी पार्टी लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान से चलने वाली पार्टी है। जिसमें कोई भी व्यक्ति किसी भी सीट पर अपना दावा कर सकता है। वर्तमान में हमारी लड़ाई संविधान को बचाने के लिए है। इस लिए सभी एक होकर आयेंगे और काम करेंगे।

विजय वेडेटीवार के सवाल पर धनोरकर ने कहा, हम सभी मिलकर लड़ने वाले हैं। अगर उन्हें टिकट मिली होती तो पार्टी जो आदेश देती उसका पालन मैं करती, वहीं मुझे उम्मीदवारी मिली है तो पार्टी के आदेश का पालन वह करेंगे। इसी के साथ धनोरकर ने कहा कि, 27 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगी, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।