logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में हुई महायुति की पूर्व विदर्भ समन्वय बैठक, तीनों दलों के बड़े नेता रहे मौजूद, समन्वय के साथ लड़ने और जीत हासिल करने का लिया संकल्प


नागपुर: विधानसभा चुनाव के पहले महायुति में बैठकों का दौर जारी है। लोकसभा चुनाव में जो हुआ उसकी पुनरावृत्ति विधानसभा चुनाव में न हो और तीनों प्रमुख पार्टियों में समन्वय बना रहे इसको लेकर काम किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को नागपुर में पूर्व विदर्भ महायुति समन्वय बैठक हुई। बैठक में तीनों दलों के नेताओं को मिलकर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का आवाहन किया। 

शहर के साउथ एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन में बने हॉल में यह बैठक हुई। इस बैठक में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, उद्योग मंत्री उदय सामंत, एनसीपी नेता अनिल तटकरे, सहित तीनो दलों के नेता, विधायक, सांसद सहित पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक के दौरान बोलते हुए मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में झूठ की बुनियाद पर महाविकास अघाड़ी ने जीत हासिल की है। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जाती,धर्म छोड़कर केवल महायुति कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे। यही नहीं लाड़ली बहना योजना का विरोध करने वालों पर मुनगंटीवार ने कहा कि, इन योजनाओं को बंद करने की साजिश करने वालों को सबक सिखाएंगे। 

महायुति का मंच बहुत बड़ा है, अगर हमने संकल्प ले लिया की महाविकास अघाड़ी नहीं टिकेगा तो हमारी सरकार आये बिना नहीं रुकेगी। लोकसभा में जो हुआ सो हुआ। अगर विधानसभा में तीनों पार्टियों के कार्यकर्तावोटो का जो फासला था तो समाप्त होगा और एक करोड़ से ज्यादा वोट हमें मिलेगा।