logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गर्भवती महिला ने अपने 7 माह के बालक के साथ की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना अंतर्गत डुमरी परिसर में स्थित चेक पोस्ट के पास एक गर्भवती महिला ने अपने 7 माह के बालक के साथ आत्माहत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमन करमचंद्र मौर्या कन्हान थाना अंतर्गत आने वाले डुमरी स्थित बंद टोल नाके के पास अपने पति के साथ रहती थी। रविवार रात 1 बजे के लगभग अपने घर से गायब हो गई। सुबह 6 बजे जब वह घर पर नहीं मिली तो, पति के द्वारा 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी प्रदान की। जिसमें कुछ देर बाद ही रेलवे ट्रैक पर 34 वर्षीय महिला एवं 7 माह के बच्चे का शव मिला,जिसकी पहचान सुमन मौर्य के रुप मे की गई है। 

प्रकरण की जानकारी कन्हान पुलिस को देने पर कन्हान पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर शव विच्छेदन के लिए कामठी उपजिला रूग्णालय भेजा गया। कन्हान पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।