logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बागड़ महोत्सव की तैयारियां आरंभ, आगामी दो सितंबर को कार्यक्रम


नागपुर: गुरू गोरखनाथ सेवा समिति द्वारा जाहरवीर श्रीगोगा देव महाराज के प्रकटोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं. हर साल की तरह इस वर्ष भी यह महोत्सव कड़बी चौक स्थित बागड़ धाम मंगल मंड़प में आगामी 2 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा. इसमें श्रीगोगा की छड़ियां आकर्षण का केंद्र होंगी.

महोत्सव का यह पांचवां वर्ष होने के चलते इसे और भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया है. इस बार हमेशा आमंत्रित अखाड़ों के अलावा पुणे, सोलापुर, भोपाल, कोल्हापुर, अकोला, ठाणे, परतवाड़ा और पुलगांव से भी निसान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. जिससे कार्यक्रम आकर्षक एवं और भव्य हो जाएगा.

गुरु गोरखनाथ समिति के सचिव नरेन्द्र नाहर ने बताया कि शोभायात्रा में गुरु गोरखनाथ की पालकी, श्रीगोगा दिव्य रथ, वाल्मीकि रथ, सांस्कृतिक नृत्य, विविध झांकियां और नारी शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा. इसका समापन गणेश टेकड़ी से छड़ी शोभायात्रा करते हुए बागड़ धाम में होगा जहां संध्या 7 बजे महाआरती होगी. जिसके पश्चात महाप्रसाद होगा. दूसरे दिन 3 सितम्बर सुबह 7 बजे छड़ियों की विदाई होगी. समिति ने सभी लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर श्री गोगा देव का आशीर्वाद पाने का आग्रह किया है.