logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

इंडियन साइंस कांग्रेस में शामिल नहीं होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, निमंत्रण को किया अस्वीकार


नागपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस में शामिल होने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के सूत्रों ने दी। हालांकि, यह नहीं पता चल पाया है कि, राष्ट्रपति ने निमंत्रण को क्यों स्वीकार किया है। 

ज्ञात हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले आईएससी का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन व्यक्तिगत कारण से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के ज्योतिबा फुले शिक्षण परिसर में शुरू भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। जो तीन जनवरी से लेकर सात जनवरी तक शुरू रहेगा।

कार्यक्रम के आखिरी दिन आने की थी उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नहीं आने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रपति मुर्मू को निमंत्रण भेजा था। जिसके अनुसार राष्ट्रपति के आयोजन के आखिरी दिन यानी सात जनवरी को आने की संभावना जताई जा रही थी।