logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वितरित किए 65 लाख से अधिक ‘संपत्ति कार्ड’, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पीएम का किया धन्यवाद


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। दस राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 50 हजार से अधिक गांवों में संपत्ति कार्ड वितरित किए गए हैं। वहीं, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र के 15 करोड़ गांवों के नागरिकों को स्वामित्व कार्ड योजना वितरण के पहले चरण में प्रॉपर्टी कार्ड मिले हैं, आगे के चरणों में और भी लोग इससे लाभांवित होंगे।    

कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के लागू होने के बाद से पिछले पांच वर्षों में दो करोड़ 25 लाख से अधिक संपत्ति के दस्तावेज जारी किए गए हैं। 

मोदी ने कहा कि संपत्ति के उचित दस्तावेजों का अभाव एक बड़ी समस्या है, जो विवादों का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि संपत्ति के उचित दस्तावेज होने से बैंकों से ऋण मिलना आसान होगा और अवैध अतिक्रमण से सुरक्षा मिलेगी।

वहीं, नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रधानमंत्री मोदी का महाराष्ट्र की जनता की ओर से धन्यवाद करते हुए इस पहला की सराहना की। बावनकुले ने जानकारी दी कि यह इस योजना का पहला चरण था। इस कार्ड से गांव के नागरिकों को प्रॉपर्टी कार्ड मिलने से उन्हें लोन, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने आसानी होगी।