logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत योजना का किया उद्घाटन, बोले- कुछ लोगों को विकास से नफरत


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांशी प्रोजेकट अमृत भारत योजना का आज उद्घाटन कर दिया गया। वर्चुअल माध्यम से पीएम ने योजना का उद्घाटन किया। इस योजना के तहत देश भर में 1309 स्टेशनों का विकास किया जाएगा। पहले चरण में 509 स्टेशनों का विकास होना है। जिसमें नागपुर मंडल के 15 स्टेशन शामिल है। 

नागपुर मंडल के आने वाले 15 स्टेशनों का विकास पहले चरण में किया जाने वाला है। जिसमें चंद्रपुर, नरखेड़ जंक्शन के साथ बल्लारपुर, आमला, गोधनी, जुन्नार देव, काटोल, बैतूल, सेवाग्राम, धामनगांव, घोड़ाडोंगरी, पुलगांव, मुलताई, पांढुर्ना शामिल हैं। 

इन सुविधाओं का होगा निर्माण

इन तीनों स्टेशनों पर एस्केलेटर, स्लैब, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म शेल्टर, मुख्य द्वार, पार्किंग क्षेत्र, लिफ्ट शौचालय, प्रतीक्षालय, उद्यान सौंदर्यीकरण आदि विकसित किए जाएंगे। इनमें से कुछ कार्य प्रगति पर हैं और कुछ टेंडर प्रक्रिया में हैं।