logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संतरा नगरी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 10 साल में पहली बार नागपुर में गुजारेंगे रात


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार शाम को संतरानगरी पहुंचे। जहां एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए निकल गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात नागपुर में ही रुकेंगे। वहीं शनिवार को वह हिंगोली और नांदेड़ में चुनावी के लिए निकल जाएंगे। ज्ञात हो कि, बीते 10 साल में यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी नागपुर में पूरी रात गुजरेंगे।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वर्धा में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा थी। प्रधानमंत्री विशेष विमान से दिल्ली से सीधा वर्धा पहुंचे, जहां सभा को संबोधित करने के बाद नागपुर के लिए रवाना हो गए। संतरानगरी पहुंचने के बाद पीएम राजभवन के लिए रवाना हो गए। 

पीएम बनने के बाद पहली बार गुजरेंगे रात 

नागपुर से प्रधानमंत्री मोदी का अनोखा रिश्ता रहा है। प्रचारक के तौर पर पीएम का नागपुर में आना जाना लगा रहता था। नागपुर में संघ से जुड़ी हुई तमाम बैठकों में उनकी उपस्थिति रहती थी। वहीं भाजपा के संगठन महामंत्री रहते हुए वह नागपुर आते रहे और यहाँ रुकते रहे। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम कई बार नागपुर पहुंचे लेकिन कभी रात नहीं गुजारी। हालांकि, एक दशक में यह पहला मौका है जब मोदी संतरानगरी में रात गुजारेंगे।