logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्रिकेट वर्ल्ड कप का रोमांच होगा दोगुना! T20 में खेलेंगे 20 देश, वनडे में आया 'सुपर-7' का नया नियम; देखें पूरा शेड्यूल ⁕
  • ⁕ "योग्य समय देवभाऊ देश का नेतृत्व करें, पांडुरंग से मन्नत मांगूंगा...", महायुति के मंत्री दत्तात्रय भरणे का बड़ा बयान ⁕
  • ⁕ कर्जमाफ़ी के बाद Devendra Fadnavis ने किसानों को दी बड़ी राहत, 48 हजार करोड़ का लंबित बिजली बिल माफ़ करने का किया ऐलान; दिन में मिलेगी मुफ्त बिजली ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल में कैदियों का हंगामा, जेल अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ Yavatmal: फर्जी सोयाबीन बीज बेचकर किसानों से धोखाधड़ी, बीज कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ Akola: 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति का सहायक कार्यक्रम अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, तकनीकी सहायक भी आरोपी ⁕
  • ⁕ Amravati: अपराधियों ने युवक पर हमला कर काटा हाथ, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; दिन दहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मॉडलिंग के नाम पर देह व्यवसाय कराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवती का किया रेस्क्यू


नागपुर: मॉडलिंग के नाम पर युवतियों से देह व्यवसाय कराने वाले एक दलाल को  क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विक्की राजू कदमवार (31, हुडकेश्वर) है। इसी के साथ पुलिस ने 21 वर्षीय पीड़ित युवती का रेस्क्यू किया है। युवती मुलता मध्य प्रदेश के पांढुर्ना जिले की है। गरीब होने के कारण आरोपी ने पैसों का लालच देकर युवती को इस व्यवसाय में खींचा था।  

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, आरोपी गरीब युवतियों को पैसे का लालच देकर देह व्यवसाय करवाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपने खबरि के माध्यम से दलाल से संपर्क किया। मोल भाव के  बाद आठ हजार में सौदा तय हुआ। इसके बाद आरोपी ने पंटर को मनीष नगर स्थित डेस्टिनी होटल में आने को कहा। तय समय पर खबरि होटल में पहुंच गया। जैसे ही दलाल युवती को लेकर होटल में पहुंचा। पंटर का इशारा मिलते ही पुलिस ने होटल में रेड मार दी और आरोपी दलाल को गिरफ्तार कर लिया। 

पिछले कई सालों से इस धंधे में आरोपी 

आरोपी पिछले कई सालों से इस धंधे में हैं। पहले आरोपी अपने दोस्त और पहचान के लोगों को उपलब्ध करता था। वह अपने घर में युवतियों को बुलाता था और देह व्यवसाय कराता था। इस दौरान उसकी अन्य लोगों से पहचान हो गई। वहीं जैसे ही लॉकडाउन सम्पत हुआ आरोपी होटलों में सप्लाई करने लगा। 

व्हाट्सअप के माध्यम से संपर्क

आरोपी इस दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखता था कि, पुलिस उसे पकड़ न सके। वह उन्ही लोगों को सप्लाई करता था, जो उसके पास पहले आ चुके हैं या उनके माध्यम से आया है। इसके लिए उसने अपना एक अलग से नंबर रखा हुआ था, जहां लोग उससे वाह्टसप के माध्यम से संपर्क करते थे। इसके बाद तय होटल में बुलाया जा था।