logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

छोटी स्कर्ट पहन महिलाओं का उत्तेजक नृत्य करना अश्लील नहीं: उच्च न्यायालय


नागपुर: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने कहा कि छोटी स्कर्ट पहनने और उत्तेजक नृत्य करने वाली महिलाओं को अश्लील हरकत करने वाला नहीं कहा जा सकता। कोर्ट, अश्लीलता क्या है, इसे लेकर एक प्रकरण पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने कहा कि इस शब्द को परिभाषित करने का काम पुलिस पर नहीं छोड़ा जा सकता है। नागपुर खंडपीठ ने यह भी कहा कि वह नैतिकता के प्रचलित मानदंडों और वर्तमान समय में किस प्रकार के पहनावे को सामान्य और स्वीकार्य माना जाता है, के प्रति सचेत हैं। 

नागपुर पीठ ने हाल ही में एक पार्टी में "कम कपड़े पहने" महिलाओं को नाचते हुए देखने के लिए पांच लोगों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द कर दिया। जस्टिस विनय जोशी और वाल्मिकी एसए मेनेजेस की खंडपीठ ने 11 अक्टूबर को नागपुर जिले में दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया। 

कोर्ट ने आदेश में कहा, “कौन से कार्य अश्लीलता का कारण बन सकते हैं, इस बारे में एक संकीर्ण दृष्टिकोण रखना हमारी ओर से एक प्रतिगामी कार्य होगा। हम मामले में प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाना पसंद करते हैं और इस तरह का निर्णय पुलिस अधिकारियों के हाथों में छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।”

अदालत ने कहा, “आरोपी महिलाओं की हरकतें, जो कथित तौर पर छोटी स्कर्ट पहने थीं और उत्तेजक नृत्य कर रही थीं या अश्लील इशारे कर रही थीं, उन्हें अश्लील हरकतें नहीं कहा जा सकता है।"

एफआईआर के मुताबिक, 31 मई को पुलिस ने उमरेड इलाके में एक जगह पर छापा मारा और पाया कि कुछ लोग "कम कपड़े पहने महिलाओं को अश्लील नृत्य करते हुए" देख रहे थे और उन पर नकली नोटों की बारिश कर रहे थे।

एफआईआर में महिलाओं समेत 18 लोगों के नाम शामिल हैं। इसके बाद आरोपियों ने मामले को रद्द करने की मांग करते हुए अदालत का रुख किया।