logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Pune Porsche Case: फडणवीस ने विपक्ष पर लगाया राजनीति करने का आरोप, कहा- पुलिस कर रही अपना काम


नागपुर: पुणे पोर्श दुर्घटना मामले (Pune Porsche Case) पर राजनीती शुरू हो गई है। विपक्ष इस घटना को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठा रहा है। वहीं एनसीपी नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का इस्तीफा तक मांग लिया है। विपक्ष के आरोपों पर फडणवीस ने जवाब दिया है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री ने मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। इसी के साथ यह भी कहा कि, पुलिस अपना काम कर रही है।

शुक्रवार को फडणवीस नागपुर पहुंचे, जहां डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। इस दौरान पुणे केस को लेकर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा, "पुणे में हुई घटना का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। जो कार्रवाई की जानी चाहिए वह स्पष्ट रूप से की गई है। जो गलत फैसला था उसके खिलाफ कोर्ट में जाकर बाल अधिकार न्यायालय के फैसले को बदल दिया गया।"

गृहमंत्री ने आगे कहा, "इस मामले में पब के मालिक और लड़के के पिता को भी गिरफ्तार किया गया है। सख्त कार्रवाई की गई है। लेकिन हर चीज का राजनीतिकरण हो रहा है, जो सही नहीं है।”

विपक्ष ने उद्योगों को लेकर कुछ नहीं किया
विपक्ष ने एक बार फिर राज्य सरकार पर उद्योग बाहर भेजने का आरोप लगाया है। विपक्ष के आरोप पर जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा, "कोई भी उद्योग एक दिन में नहीं चलता। वहां से इंडस्ट्री शिफ्ट होनी चाहिए। इस पर कई सालों से चर्चा चल रही है। इस संबंध में उद्धव ठाकरे ने कुछ नहीं किया। उन्हें कोई फ़ाइल दिखाएँ जिसमें उन्होंने कोई निर्णय लिया हो। लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए इन सभी उद्योगों को वैकल्पिक जगह दी जानी चाहिए. सरकार इसके लिए पहल करेगी।"