logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Pune Porsche Case: आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ MMC की कार्रवाई शुरू, कारण बताओं नोटिस किया जारी


नागपुर: पुणे में हिट एंड रन एक्सीडेंट मामले (Pune Porsche Case) में आरोपी नाबालिग को बचाने के लिए उसका ब्लड सैंपल बदलने वाले डॉक्टर के खिलाफ अब महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (Maharashtra Medical Council) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉ. अजय तावडे और डॉ. श्रीहरी हलनोर को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल ने नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा है।

मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी 
ब्लड सैम्पल बदलने की जानकारी सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बना दी है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त राजीव निवतकर ने आदेश जारी कर ग्रांट मेडिकल कॉलेज और जे जे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की डीन डॉ. पल्लवी सपले को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कमेटी में ग्रांट मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. गजानन चव्हाण और छत्रपति संभाजी नगर सरकारी मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्पेशल ड्यूटी अफसर डॉ. सुधीर चौधरी को भी शामिल किया गया है. कमेटी को जल्द से जल्द पुणे पहुंचने का आदेश दिया गया है।