logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

राधाकृष्ण विखे पाटिल का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- उनका भाषण सुनने की कोई इच्छा नहीं


नागपुर: राज्यसरकार में मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दशहरा रैली को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, "मैं उद्धव ठाकरे का भाषण सुनने का इच्छुक नहीं हूं। पिछले दो सालों में वह सिर्फ एक ही बात कहते रहे।" अमरावती और वर्धा में राजस्व विभाग के काम की समीक्षा करने के लिए नागपुर पाटिल ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। इसी के साथ मंत्री ने उद्धव के मेरा परिवार सब की जिम्मेदारी कहते हुए तंज भी कसा है।

राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दशहरा सभा के सिलसिले में सत्ता के प्रदर्शन की बात करते हुए कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की सरकार है। जिन लोगों ने अपनी शक्ति खो दी है, उनके लिए शक्ति प्रदर्शन का सवाल है। एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री, शिवसेना के नेता हैं। संस्था उनके साथ खड़ी है। दशहरा मेले के मौके पर स्थिति जनता के सामने जरूर आएगी।

हर मुद्दों की होगी समीक्षा

राजस्व विभाग की काम पर बोलते हुए उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए खनन या राजस्व विभाग से संबंधित सभी मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। वह राजस्व विभाग की नई योजनाएं भी लाएंगे और इस संबंध में अधिकारियों से प्रारंभिक चर्चा करेंगे।" लम्पी महामारी पर बोलते हुए कहा कि, राज्य में लम्पी का संक्रमण लगातार बढ़ता जारहा था, लेकिन इस पर अब राज्य सरकार का नियंत्रण है। अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में संक्रमण की दर बहुत कम है। अमरावती संभाग में इसका प्रचलन अधिक था। विखे पाटिल ने कहा कि बैठक के दौरान इसकी समीक्षा भी की जाएगी।