logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

"तेरा ट्रांसफर गडचिरोली करा दूंगा" कहते रईसजादों ने शराब पीकर एसीपी के साथ की मारपीट, फाड़े कपडे


नागपुर: रईसजादों द्वारा शराब पीकर एसीपी के साथ गाली गलोज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपियों न केवल मारपीट की बल्कि कपडे भी फाड़ दिए। सभी आरोपी नाबालिग हैं। इस मामले में अंबाझरी पुलिस ने रेस्ट्रो लाउन्ज मालिक सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने इस तरह की बात से इनकार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जोन दो के एसीपी को जानकारी मिली थी कि, शंकर नगर चौक, शिवाजी नगर स्थित इल्यूजन बार एंड लाउंज में नाबालिगों को शराब और हुक्का परोसा जा रहा है। जानकारी के आधार पर एसीपी ने अपनी टीम के साथ लाउंज में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 11 नाबालिग शराब और हुक्का पीते दिखाई दिए।

पुलिस की रेड होने की जानकारी मिलते ही बार में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने सभी नाबालिगों द्वारा उनके परिजनों के बार में जानकारी मांगी। इसी दौरान तीन नाबलिगो ने एसीपी के साथ विवाद करने लगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही एसीपी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो आरोपी नाबालिगों ने अपनी पहुंच का रौब दिखाते हुए एसीपी से “तेरा ट्रांसफर गडचिरोली करा दूंगा” कहते हुए गाली-गलोच करने लगे। यही नहीं आरोपियों ने इस दौरान मारपीट की और एसीपी के कपडे भी फाड़ दिए।

इस मामले में पुलिस ने लाउंज मालिक नितिन शुक्ल और गौरांग सत्यार्थी पर नाबालिगों को शराब पिलाने और तय क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाने का का मामला दर्ज किया है। वहीं एसीपी के साथ विवाद करने वाले तीनों नाबालिग के खिलाफ भी विविध धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि, बाद में पुलिस ने नाबालिगों को छोड़ दिया।

पुलिस अधिकरियों में काफी रोष 

एसीपी के साथ मारपीट करने को लेकर आरोपियों के खिलाफ धारा 353 सहित गई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाना चाहिए था, लेकिन राजनीतिक दवाब के चलते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें छोड़ दिए। इतने बड़े पुलिस अधिकारीयों के साथ की गई इस हरकत को लेकर पुलिसकर्मियों और अधिकारीयों में रोष होने की चर्चा है।