logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता हुई रद्द, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


नागपुर: मोदी सरकार को चोर कहने को लेकर सूरत की अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। इसके बाद आज उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। वहीं अब इस निर्णय को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में केंद्र और भाजपा के ख़िआलफ आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में नागपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के नेता गिरीश पांडव के नेतृत्व में नागपुर के मेडिकल चौक पर जमा हुए पार्टी कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी के समर्थन में और भाजपा के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओ ने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को लेकर जो निर्णय लिया गया है वो असंवैधानिक है। इन कार्यकर्ताओ ने गांधी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की और संसद की सदस्यता को वापस बहाल करने की मांग उठाई।

इस दौरान किरण पांडव ने कहा, “जिस तरह से राहुल गाँधी अडानी, अम्बानी और मोदी का भरस्टाचार सबके सामने ला रहे हैं। इसलिए उनकी आवाज दाबने के लिए साजिश के तहत उनकी सदस्यता रद्द की गई है। किसान, युवाओं और महिलाओ के सवाल राहुल गांधी उठा रहे थे। इसलिए मोदी और अमित शाह ने साजिश के तहत उनकी सदस्य्ता रद्द करवा दी। पूरी कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है।”

यह भी पढ़ें: 

  • Nagpur: राहुल गांधी ने किया ओबीसी समाज का अपमान, भाजपा ने जलाया पुतला
  • आशीष देशमुख ने पकड़ी भाजपा की राह! बोले- राहुल गांधी मांगे ओबीसी समाज से माफ़ी