logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

राहुल ने 50 बार सावरकर का किया अपमान, बावनकुले बोले- सत्ता के लिए उद्धव फिर भी गठबंधन में बने रहे


नागपुर: वीर सावरकर का अपमान सहन नहीं करने के उद्धव ठाकरे के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने निशाना साधा है। सोमवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा की कांग्रेस के साथ उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद का लाभ लिया,इस दौरान कितने बार सावरकर का अपमान हुआ। लेकिन ठाकरे खुद की और बेटे का मंत्रीपद बचाने के लिए सरकार में शामिल रहे।

बावनकुले ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा में स्वतंत्रता सेनानी सावरकर का अपमान किया गया। नाना पटोले ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर का भी अपमान किया था। लेकिन उद्धव ठाकरे सत्ता के लिए चुप्पी साधी रखी।" भाजपा अध्यक्ष ने चुनौती देते हुए कहा कि, "अगर उद्धव ठाकरे में कोई हिम्मत है तो वह वह कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने का ऐलान करें।"

हम करेंगे उनका सार्वजनिक सम्मान

बावनकुले ने कहा कि, "ठाकरे में दम है तो वे घोषणा करें कि वे कांग्रेस का समर्थन छोड़ देंगे, वे बिना और इंतजार किए कल इसकी घोषणा कर दें, केवल मुंह फूंकने से कुछ हासिल नहीं होगा।" उन्होंने आगे कहा, "अगर वो ऐसा करते है तो भाजपा उनका सार्वजनिक रूप से अभिनन्दन करेगी।"