logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

20 से 25 अप्रैल के बीच राहुल की नागपुर में बड़ी रैली, नाना पटोले बोले- प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने बड़ी जानकारी दी है। इसके तहत नागपुर में इसी महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बड़ी सभा को संबोधित कर सकते हैं। यह सभा 20 से 25 अप्रैल के बीच आयोजित की जा सकती है। बुधवार को नागपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। इसी के साथ पटोले ने यह भी कहा कि, इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी शामिल होंगी। 

राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार और भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस ने देशभर में केंद्र सरकार को घेरने को लेकर सभा करने की योजना बनाई है। इसी पर जानकारी देते हुए पटोले ने कहा, “महाराष्ट्र में राहुल गांधी आने वाले 10 से 25 अप्रैल के बीच महाराष्ट्र चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। यह सभा नागपुर में हो इसके लिए प्रयास किए जारहे हैं।”

उन्होंने कहा कि, "नागपुर में सभा आयोजित करने के लिए मेरी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातहो चुकी है। इसी संबंध में आने वाले 10 अप्रैल में ठाणे में कार्यकारिणी की बैठक हुलाई गई है। उसमे और ईसार चर्चा की जाएगी। सभी सही रह तो 20 से 25 अप्रैल के बीच सभा का आयोजन किया जा सकता है। इसमें राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।"

अहंकार की सत्ता जल्द जाएगी

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पटोले ने कहा,"2014 में जिस गुजरात मॉडल का झूठ बोलकर प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में आयें परसो उसका भंडाफोड़ गया। उनके द्वारा फैलाये गए झूठ जनता के सामने न आए इसलिए हमें सीमा पर रोक गया। हमारे नेता को झूठे केस में फंसकर घर और लोकसभा की सदस्य्ता से वंचित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी का यह अहंकार और तानाशाही चल रही है वह जल्द ही चली जाएगी।"