logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रेलकर्मियों के वाहन की ट्रक से हुई भिडंत; हादसे में 1 की मौत, 3 गंभीर जख्मी


नागपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल के एस एंड टी विभाग और वाणिज्य विभाग के रेल अधिकारियों के चार पहिया वाहन की ट्रक से हुई भीड़ंत हो गई. इस हादसे में एक वरिष्ठ रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई. हाईवे पर वरोरा के पास हुई इस घटना में ड्राइवर समेत 3 अन्य रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के एसएनटी विभाग और वाणिज्य विभाग के तहत मोती बाग पीआरएस में कार्यरत सुरेंद्र सिंह चौहान, वेंकटेश सरीपल्ली और बबलू दाभोर गाड़ी चालक के साथ प्राथमिक निरीक्षण के लिए चांदाफोर्ट रेलवे स्टेशन गए हुए थे. दरअसल इतवारी और  चांदाफोर्ट के बीच महाप्रबंधक का दौरा था और इस दौरे के मदेनजर  निरीक्षण करने के लिए ही ये तीनों अधिकारी वहां सरकारी गाड़ी से गए हुए थे.

निरीक्षण करने के बाद ये सभी नागपुर लौट रहे थे उसी दौरान शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वरोरा और जाम के बीच उनका वाहन रोड पर खड़े ट्रेलर से टकरा गया. बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक ने बीच सड़क में ही अचानक ब्रेक लगा दी थी जिसके चलते पीछे चल रहा वाहन उस से जा टकराया.एक्सीटेंड इतना भीषण था कि सुरेंदर की मौके पर ही मौत हो गये.

जबकि बाकी 3 बुरी तरह लहूलुहान हो गये. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से पास के हास्पिटल पहुंचाया गया. जहां से उन्हें इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है.इधर, मंडल प्रबंधन कार्यालय में इस जानलेवा दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मातम फैल गया.