logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

वज्रमुठ सभा पर बारिश का संकट, मौसम विभाग ने बारिश का जताया अनुमान


नागपुर: उपराजधानी में होने वाली वज्रमुठ सभा को लेकर महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) ने पूरी तैयारी कर ली है। मैदान में स्टेज तैयार हो गया, कुर्सियां भी लग गई है। वहीं सभा का प्रचार भी जोर-शोर से किया जा रहा है। लेकिन एमवीए की सभा पर बारिश का संकट दिखाई दे रहा है। दरअसल, मौसम विभाग (Weather Department) ने रविवार 16 अप्रैल को नागपुर जिले में बारिश की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग ने पहले ही 15-16 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 14 अप्रैल से ही शहर का मौसम परिवर्तन दिखाई देने लगा है। शुक्रवार रात को अचानक शहर का मौसम बदला गया। रात में तेज हवाओं के साथ कई इलाको में बूंदबांदी हुई। 

भाजपा नहीं तो बारिश रोकेगी सभा!

महाविकास अघाड़ी सभा को लेकर जिले के अंदर जमकर विवाद हुआ। मैदान को लेकर वहां के स्थानीय नागरिकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ने जमकर विरोध किया। भाजपा विधायक कृष्ण खोपड़े ने पत्र लिखकर सभा को अनुमति नहीं देने की मांग की थी। यही नहीं भाजपा इसको लेकर अदालत तक पहुंचे, लेकिन सभी ने सभा को रोक लगाने से मना कर दिया है। वहीं शहर के बदले मौसम को देखने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि, भाजपा तो सभा को रोक नहीं पाई, लेकिन अब क्या मौसम एमवीए की सभा रोकने वाली है।

नागरिकों को मिली गर्मी से राहत 

शनिवार को सुबह से ही दिन का मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को दोपहर में जहां चिलचिलाती हुई धूप दिखाई दे रही थी, वहीं आज आसमान को बादलों ने घेरा हुआ है। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, इससे नागरिकों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।