logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बारिश ने फिर दी दस्तक, शहर में रात भर बरसे बादल, लोगों को मिली राहत


नागपुर: जिले में बारिश ने एक बार फिर दस्तक दी है. एक लंबे ब्रेक के बाद कल रात से हल्की-हल्की बारिश लगातार शुरू थी. इस धीमी-धीमी बारिश से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही थी. इसके बाद रात होते-होते बारिश तेज हो गई. इसी तरह तेज बारिश सुबह तक चली जिससे नागरिकों को कुछ राहत मिली. शहर में अभी भी धीमी गति से बारिश की बूंदें पड़ना शुरू है.      

बारिश के लंबे ब्रेक के कारण तापमान बढ़ने लगा था. जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ किसान भी मुश्किल में आने लगे थे. तापमान पुनः बढ़ने से काफी फसलों को नुकसान हुआ था. अब करीब 2 सप्ताह के बाद विदर्भ में मानसून फिर से लौटा है. नागपुर समेत पूर्वी विदर्भ में अच्छी बारिश हुई है. बंगाल की खाड़ी की ओर से आए बादल गुरुवार की रात जमकर बरसे हैं.

जानकारी के अनुसार, नागपुर में रातभर में 38.7 मिमी बारिश हुई है. ऐसे ही गढ़चिरोली जिले में 47.4 मिलीमीटर, गोंदिया में 43.8 मिमी और वर्धा जिले में 44.2 मिमी बारिश हुई है. वहीं, भंडारा जिले में भी अच्छी खासी बारिश हुई है. हालाँकि, अन्य जिलों में कई स्थानों पर छिटपुट बारिश ही हुई है.  

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन पूरे विदर्भ में अच्छी बारिश होने की संभावना है. निश्चित ही यह बारिश सभी को राहत देने वाली साबित होगी.