logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मूसलधार बारिश से पश्चिम विदर्भ में बिगड़े हालात; 10 डूबे, चार शव बरामद


नागपुर: पश्चिम विदर्भ में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यवस्था हो गया है। लगातार बारिश से नदी नालों में बाढ़ आ गई है। अमरावती, यवतमाल बुलढाना में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बारिश के वजह से इस दौरान 10 लोग पानी में बह गए, जिसमें चार के शव बरामद कर लिया गया है, वहीं छह की खोज जारी है। 

मौसम विभाग ने पश्चिम विदर्भ के पांच जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया था। दो दोनो से लगातार बारिश से स्थिती बेहद बिगड़ गई। भारी बारिश से बुलढाणा और यवतमाल जिले के चार लोग नदियों और नहरों में आई बाढ़ में बह गये। अमरावती, वाशिम, यवतमाल, अकोला में एक- एक और वर्धा जिले में दो व्यक्ति बह गये। देर रात तक उनकी तलाश जारी रही। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. सोमवार को अमरावती में रेड अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन शहर में दिन के दौरान 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।