logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में शुरू बारिश पर लगा ब्रेक, गर्मी और उमस से लोग हो रहे परेशान


नागपुर: पिछले दो सप्ताह से विदर्भ में भारी बारिश का सिलसिला शुरू रहा। सभी जिलो में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हलात रहे। हालाकि अगले कुछ दिनों तक बारिश पर ब्रेक लगने की उम्मीद है। जिससे लोगो को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।

जुलाई की शुरुआत से ही हो रही बारिश महीने के अंत तक कुछ हद कम हो गई है। सोमवार को भी नागपुर समेत विदर्भ के ज्यादातर जिलो में लगातार बारिश से राहत मिली। आसमान खुला रहा और सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगो को भी बारिश से राहत मिली। आने वाले दिनों में भी ऐसी ही तस्वीर देखने को मिलेगी। 

जिससे धूप का इंतजार कर रहे कई लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालाकि इस दौरान लोगो को उमस भरी गर्मी से भी दो चार होना पड़ सकता है। नागपुर प्रादेशिक मौसम केंद्र की जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में विदर्भ में बारिश की तीव्रता कुछ हद तक कम हो जाएगी. जिससे अस्त-व्यस्त जनजीवन एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा।

बारिश रुकने से बढ़ा तापमान 

बारिश रुकने के कारण नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। नागपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा है। वहीं विदर्भ की बात करेंको सबसे ज्यादा गर्म जिला वर्धा रहा। जिसका तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।