logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अडानी पर सवाल उठाने की वजह से राहुल गांधी को लेकर अचानक से फ़ैसले हुए- कांग्रेस सांसद


नागपुर: राहुल गांधी की संसद सदस्यता ख़त्म होने के मुद्दे को कांग्रेस पार्टी देशभर में लोगों के बीच लेकर मुद्दा बनाये जाने के काम में जुटी है.इसी कड़ी में पार्टी की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन नागपुर में थी यहाँ उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली और अपनी बात को रखा.रंजन के कहा की राहुल गांधी पर सदस्यता को समाप्त किये जाने की की गई जल्दबाजी पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया की अडानी समूह किये गए खुलासो और लगाए गए आरोप के तहत यह कार्यवाही की गई है.उन्होंने बताया की कांग्रेस पार्टी लगातार इस विषय को उठाएंगे। रंजन ने बताया की कर्नाटक में एक भाषण के दौरान किये गए वक्तव्य पर गुजरात में एक मुकदमा दर्ज होता है जिस पर सजा सुनाई जाती है.और सवाल यह भी है की क्या जिस व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज किया उनकी राहुल के बयान से मानहानि हुई है.राहुल गांधी एक जनप्रतिनिधि होने के नाते संसद में सवाल उठा रहे थे जिसकी सजा उन्हें दी गई.रंजन ने राहुल गांधी को लेकर हुए इस प्रकरण को लेकर संदेह प्रकट किया।उन्होंने यह भी बताया की उनकी सदस्यता को समाप्त किया जाने पार्टी के लोगों के लिए चौकाने वाला था तो क्या अडानी का मुद्दा उठाना ही राहुल गांधी का सबसे बड़ा दोष था.रंजन ने कहा कि विपक्ष लगातार ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मांग कर रहा है लेकिन इस पर कोई फैसला सरकार नहीं ले रही है.राहुल गांधी इस मुद्दे को भी लगातार उठा रहे थे.उन्होंने बताया की कांग्रेस पार्टी ने देश भर में नागरिकों के पास जाकर इस मुद्दे को पहुंचाने का फैसला लिया है.