logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तानाशाही के कारण छोड़ी कांग्रेस, राजू पारवे बोले- शिकायत पर आलाकमान ने नहीं की कार्रवाई


नागपुर: पार्टी में लगातार तानाशाही बढ़ती जा रही थी। बार बार शिकायत के बावजूद पार्टी आलाकमान ने इसपर न ध्यान दिया और न ही कोई कार्रवाई की। जिसके कारण मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। शिवसेना में शामिल होने के बाद नागपुर पहुंचे राजू पारवे ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। इसी के साथ अगामी लोकसभा चुनाव में रामटेक सीट से अपनी जीत का दावा भी किया।

ज्ञात हो कि, बीते कई दिनों से राजू पर्व के कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। हालांकि, इस बात से पारवे लगातार इनकार करते रहे। लेकीन रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनो उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मौजूगी में शिवसेना में शामिल हो गए। वहीं पार्टी ने उन्हें अगामी लोकसभा चुनाव के लिए रामटेक लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया।

कृपाल तुमाने नाराज नहीं

शिवसेना में शामिल होने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे पूर्व विधायक राजू ने कहा कि, पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं चुनाव जितने जा रहा हूं। वहीं मौजूदा सांसद कृपाल तुमाने की नाराजी के सवाल पर कहा, वह नाराज नहीं है। उन्हीं की मौजूदगी मेरा पार्टी में प्रवेश हुआ है। हम सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।