logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: राम झूला एक्सीडेंट मामला: रितिका मालू की जमानत अर्जी हुई खारिज


नागपुर: नागपुर में रामझूला सड़क दुर्घटना मामले में जिला न्यायालय ने रितिका मालू की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने 13 मार्च को आरोपी रितिका मालू को अंतरिम जमानत दी थी। अंतिम बहस के बाद जिला एवं अतिरिक्त सत्र अदालत शुक्रवार को आरोपी रितिका की किस्मत का फैसला करेगी। 

ज्ञात हो कि, मोहम्मद हुसैन मुस्तफा और मोहम्मद आतिफ जिया को 25 फरवरी को राम झूला पुल पर कथित तौर पर रितिका उर्फ रितु मालू द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार मर्सिडीज ने कुचल दिया था।

कुछ ही घंटों में मिली थी जमानत  

25 फरवरी को, रितिका को दुर्घटना के कुछ घंटों बाद तहसील पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जमानती धारा 304ए के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण मौत के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने उसे कुछ ही घंटों के भीतर जमानत दे दी थी। 29 फरवरी को क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) ने रितिका के रक्त के नमूनों में अल्कोहल की पुष्टि की। निष्कर्षों ने पुलिस को गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने पर मजबूर किया। 2 मार्च को अदालत की अनुमति के बाद एफआईआर में यह धारा जोड़ी गई है। 

इस बीच, पुलिस ने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) से संपर्क कर एफआईआर में जोड़े गई धारा के तहत रितिका को गिरफ्तार करने की अनुमति मांगी। निचली अदालत ने पुलिस की याचिका खारिज कर दी, जिससे अभियोजन पक्ष को सत्र अदालत के समक्ष आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण दायर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पूछताछ के लिए रितिका को हिरासत में लेने की पुलिस की रणनीति को भांपते हुए रितिका के वकील ने भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की।

कैसे हुआ हादसा? 

रितिका अपनी दोस्त माधुरी सारदा के साथ वर्धमान नगर स्थित अपने घर वापस जा रही थी, जब उसकी मर्सिडीज कार पुल की साइड की दीवार से टकरा गई और फिर एक स्कूटर से टकरा गई, जिसे हुसैन चला रहा था और आतिफ पीछे बैठा था। दोनों की मृत्यु हो गई। दोनों महिलाएं मौके से भाग गईं जबकि घायलों को मेयो अस्पताल ले जाया गया। रितिका और माधुरी सीपी क्लब से डिनर के बाद लौट रही थीं। पुलिस ने क्लब के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए थे और उनके शराब के बिल जब्त किए थे, जो अब मामले में सबूत का हिस्सा हैं।