logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ram Mandir Pran Pratishtha: DCM देवेंद्र फडणवीस ने यूसीएन पर लाइव देखी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, देखें वीडियो


नागपुर: अयोध्या में राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शहर में बड़ा उत्साह था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया। जिससे देशभर में बैठे राम भक्त इसे देख सकें। इसी के तहत शहर के तमाम प्रमुख क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रामनगर स्तिथ राम मंदिर पहुंचे और दर्शन किया। इस दौरान फडणवीस ने यूसीएन न्यूज़ पर बैठकर प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम देखा। 

शहर के प्रमुख राम मंदिरों में से एक राम नगर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास इंतजाम किया गया था। मंदिर परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहाँ भक्त राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देख सकें। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रामनगर मंदिर पहुंचे और भगवान राम के दर्शन किये। इसके बाद वह लगी स्क्रीन के सामने बैठे और यूसीएन श्रद्धा पर चल रहे प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।