logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: भंडारा के रामदास सिंगनजुड़े ने तीन लोगों को दिया जीवनदान, बने इस साल के पांचवे ऑर्गन डोनर


नागपुर: भंडारा के 49 वर्षीय कार चालक रामदास सिंगनजुड़े के अवयवदान से नागपुर के तीन लोगों को जीवनदान मिला है। एक सड़क दुर्घटना का शिकार होने बाद ब्रेब डेड घोषित होने पर उनके परिवार ने अन्य मरीजों को जीवन देने का यह सराहनीय निर्णय लिया। रामदास सिंगनजुड़े इस साल अंगदान करने वाले पांचवे डोनर हैं।  

रामदास सीनगंजुड़े, एक बिजनेस-कार ड्राइवर थे। बीते सोमवार घर लौटते वक्त वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें भिंडारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। दो दिनों तक इलाज चलने के बाद भी उनक स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। उनके मस्तिष्क में गंभीर रक्तस्राव होने से, उनकी हालत न्यूरोलॉजिकल रूप से बिगड़ गई और डॉक्टरों की टीम ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

इसके बाद नागपुर के अलेक्सिस हॉस्पिटल की समन्वयक प्रीति जैन ने परिवार के सदस्यों को अंगदान की सलाह दी। परिवार की सहमति के बाद रामदास की दोनों किडनी और एक लिवर, अलेक्सिस, किंग्सवे और नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में कॉर्निया दान किए गए।