logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramdashpeth Bridge: शुरू होते ही फिर बंद हुआ रामदासपेठ, इस कारण मनपा ने लिया निर्णय


नागपुर: रामदासपेठ पुलिया में यातायात फिर एक बार बंद कर दिया गया है। पुलिया के दूसरे हिस्से का काम पूरा किये जाने के लिए आने वाले 10 दिनों तक यातायात को बंद किया गया है। पुलिया  एक बार फिर से बंद होने की वजह से रामदासपेठ इलाके में ट्रैफिक की समस्या कुछ दिनों के लिए खड़ी होने की संभावना है। मनपा के मुताबिक इस काम के चलते यातायात में होने वाले संभावित समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस विभाग को सूचना दी जा चुकी है।

नागपुर शहर भीषण ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहा है.. लंबे समय से शहर के कई हिस्से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति से गुजर रहा है. कई महीनों की समस्या के बीच 1 फरवरी को रामदासपेठ पुलिया को खोला गया था. जिसे शुक्रवार से फिर बंद कर दिया गया. जनता को राहत देने के उद्देश्य से अधूरे पुल के एक हिस्से को खोला गया था लेकिन अब दूसरे हिस्से के काम को पूरा करने के लिए आने वाले 10 दिनों तक इसे फिर से बंद किये जाने का निर्णय लिया गया है.

मनपा के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग का कहना है की पुल के एक हिस्से में ट्रैफिक को शुरू रखकर भी दूसरे हिस्से का काम किया जा सकता है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है की पुरे ट्रैफिक को बंद रखकर काम को जल्द पूरा किया जा सके. इसकी वजह से नागरिकों को कुछ दिनों की तकलीफ होगी लेकिन आने वाले समय के लिए राहत मिलेगी। पुल से यातायात को बंद किये जाने की सूचना ट्रैफिक पुलिस विभाग को भी दी जा चुकी है.

नागपुर में ट्रैफिक की जो स्थिति है उसको देखते हुए रामदासपेठ के पुल से यातायात का शुरू हो जाना एक बड़ी राहत थी लेकिन यह राहत 15 दिनों में ही समाप्त हो गयी अब आने वाले 10 दिनों तक इस मार्ग पर नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।