logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramdaspeth Bridge: गर्डर रखने का काम आधा हुआ पूरा, 31 जनवरी तक तैयार होना मुश्किल


नागपुर: रामदासपेठ पुलिया (Ramdaspeth Bridge) का निर्माण बीते 15 महीने से शुरू है। ब्रिज बनाने के लिए गर्डर रखने का काम आधा पूरा हो चूका है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में बचे हुए गर्डर को भी सेट कर दिया जाएगा। हालांकि, जिस तेजी से पुलिया का काम शुरू है, उसको देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि, पुल 31 जनवरी तक पूरा हो पाएगा।

अगस्त 2022 में रामदासपेठ परिसर में नाग नदी (Nag River) के ऊपर बनी पुलिया का एक हिस्सा ढह गया था। इसके बाद मनपा (NMC) ने पुलिया पर यातायात बंद कर नया पुलिया निर्माण करने का आदेश दिया था। इसको लेकर 40 करोड़ का बजट भी आवंटित किया गया था। नए पुलिया का निर्माण करने के लिए सम्बंधित ठेकेदार को एक साल का समय दिया गया था। 

समय पूरा लेकिन पुल का निर्माण नहीं 

मनपा ने निर्माण करने वाले कंपनी को अक्टूबर 2023 तक का समय दिया था। हालांकि, समय पूरा होने के बावजूद पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हो सका। एक तरफ जहां रामदासपेठ पुलिया बंद, वहीं सितंबर महीने में आई बाढ़ के कारण बर्डी परिसर का पुलिया भी बाढ़ में बह गया, जिसके बाद ऐतिहातन उसे भी बंद कर दिया गया। शहर के मुख्य क्षेत्र के दो प्रमुख पुलियाँ टूटने के कारण यातायात व्यवस्था पर बुरा असर हुआ। वहां रामदासपेठ परिसर निवासियों ने पुल का जल्दी से जल्दी निर्माण करने को लेकर आंदोलन किया। जिसके पश्च्यात मनपा ने संबंधित कंपनी को 31 जनवरी तक पुल का निर्माण करने को कहा था। इसी के साथ यह चेतावनी भी दी थी अगर तय तारीख तक काम पूरा नहीं हुआ तो एक फ़रवरी से पैनल्टी लगना शुरू हो जाएगा।

चेतावनी के बाद भी काम में नहीं दिख रही तेजी 

मनपा से मिले चेतवनी के बाद भी ठेकेदार कंपनी ने पुलिया निर्माण की गति बढ़ाई। वर्तमान में पुलिया पर गर्डर रखने का काम शुरू है। आधे पुलिया पर गर्डर रखने का काम पूरा हो चूका है। वहीं आधा आने वाले दिनों में जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुलिया पर स्लैब डालने का काम शुरू होगा। इसके बाद अन्य कामों  को किया जाएगा। हालांकि, जिस हिसाब से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, उसको देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि, 31 दिसंबर तक पुलिया का निर्माण पूरा हो पाएगा।