logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: खेत में कपास चुनने गए किसान पर बाघ का हमला, मौके पर मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: गोरक्षक को बहाने से बुलाकर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों गुटों पर क्रॉस FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ गणेशपेठ के म्हाडा परिसर में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क में बड़ा हादसा, टावर क्रेन गिरा निचे; दो मजदूरों की दर्दनाक मौत ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ ठाकरे गुट का वाशिम में समृद्धि हाईवे पर रास्ता रोको आंदोलन, सूखा प्रभावित किसानों के लिए 1 लाख रुपये की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

5 लाख की रंगदारी, 11 हजार देकर बचाई इज्जत! कपड़ा व्यापारी को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी; प्रमोद भागचंदानी पर मामला दर्ज


नागपुर: सोशल मीडिया पर बदनामी का डर दिखाकर एक और व्यापारि से वसूली करने का मामला सामने आया है। तहसील पुलिस थाना क्षेत्र में एक 71 वर्षीय कपड़ा व्यापारी को निशाना बनाते हुए कुख्यात प्रमोद भागचंदानी ने कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। व्यापारी ने दबाव में आकर 11 हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन आरोपी की पैसों की मांग और धमकियां जारी रहीं। आखिरकार परेशान व्यापारी ने पुलिस की शरण ली और तहसील थाने में मामला दर्ज कराया। 

मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता 71 वर्षीय उद्धव  सावलानी  गांधीबाग स्थित मातोश्री एनएक्स होलसेल क्लॉथ मार्केट में कपड़े का कारोबार करते हैं। आरोपी प्रमोद भागचंदानी  पिछले करीब पांच वर्षों से उनके परिचित हैं। आरोप है कि पिछले दो-तीन वर्षों से आरोपी उन पर झूठे आरोप लगाकर धमका रहा था। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया और फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी।

आरोप है कि 24 जून 2026 को आरोपी ने सोशल मीडिया पर बदनामी बंद करने के नाम पर व्यापारी से 5 लाख रुपये की मांग की। व्यापारी ने बातचीत के बाद 2 लाख 70 हजार रुपये देने पर सहमति जताई, लेकिन इतनी बड़ी रकम देना भी उनके लिए संभव नहीं था। इसके बाद उन्होंने आरोपी को 11 हजार रुपये दिए। इसके बावजूद आरोपी की कथित मांगें खत्म नहीं हुईं।

शिकायत के मुताबिक, बाकी रकम नहीं देने पर आरोपी ने सोशल मीडिया और कपड़ा मार्केट में बदनाम करने के साथ ही एक्साइज विभाग में शिकायत कर व्यापार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान व्यापारी ने आखिरकार पुलिस से शिकायत की। तहसील पुलिस ने प्रमोद  भागचंदानी के खिलाफ फिरौती मांगने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

बता दे कि, प्रमोद भागचंदानी के खिलाफ नागपुर शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में अब तक करीब आठ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी  है। ताजा रंगदारी प्रकरण के बाद पुलिस आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर पूछताछ करने की तैयारी में है। बार-बार विवादों और आपराधिक मामलों में नाम सामने आने से शहर के व्यापारी वर्ग में भी चिंता का माहौल है। अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि इस कथित वसूली के पीछे और कौन-कौन शामिल है।