logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रश्मि बर्वे को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका, याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से किया इनकार


नागपुर: जिला परिषद् की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता रश्मि बर्वे (Rashmi Barve) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार करते हुए याचिका ख़ारिज कर दी। इसी के साथ अदालत ने बर्वे को अगले हफ्ते याचिका दायर करने का आदेश दिया है। 

ज्ञात ही कि, रश्मि बर्वे पर जाती प्रमाण पत्र के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करते हुए सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग शिकायत दर्ज कराइ थी। शिकायत के पर कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय विभाग ने जाति सत्यापन समिति को मामले की जांच कर तुरंत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके बाद आज गुरुवार को जाति सत्यापन समिति ने अनुसूचित जाति की 'चाभर' जाति से संबंधित रश्मि बर्वे का जाति वैधता प्रमाण पत्र रद्द कर दिया।