logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अजित पवार को लेकर रवि राणा का बड़ा बयान, कहा- शरद पवार का आशीर्वाद लेकर भाजपा में होंगे शामिल


अमरावती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) का भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की भी बात सामने आई है। हालांकि, पवार ने इन अटकलों को केवल अफवाह बताया है। वहीं अब इस पर बडनेरा विधायक रवि राणा (Ravi Rana) ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, अजित पवार अगर भाजपा में शामिल होंगे तो चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) का आशीर्वाद लेकर शामिल होंगे।"

सोमवार को अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए राणा ने कहा, "महाराष्ट्र शरद पवार और मोदी के रिश्ते को जानता है, दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं, इसलिए उद्धव ठाकरे और संजय राउत सिल्वर ओक गए और शरद पवार के पैर पकड़ लिए. महाराष्ट्र ने यह देखा, जब शरद पवार ने बयान दिया, तो उद्धव ठाकरे को शरद पवार के पैर पकड़ने पड़े, वे जानते हैं।"

हरी झंडी मिलते ही फिर होंगे नॉट रिचेबल 

राणा ने कहा, "अगर शरद पवार उद्धव ठाकरे के सिर से अपना हाथ हटा दें तो उद्धव ठाकरे के साथ दो विधायक भी नहीं रहेंगे। जब भी नरेंद्र मोदी, अमित शाह हरी झंडी देंगे अजीत पवार भाजपा के साथ जाएंगे।" राणा ने आगे कहा, "जैसे ही प्रधनमंत्री और गृहमंत्री ने हरी झंडी दी पवार एक बार फिर से नॉट रिचेबल हो जायेंगे।"