logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट रनवे की रिकारर्पेटिंग का काम जल्द होगा शुरू, विमानों की टाइमिंग को किया गया रिशिड्यूल


नागपुर: नागपुर के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर अंतरष्ट्रीय हवाई अड्डे (Dr. Babasaheb International Airport) के रनवे की रिकारर्पेटिंग को लेकर जानकारी सामने आई है। इसके तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (Airport Authority of India) के आग्रह पर विमानों की टाइमिंग को रिशिड्यूल किया गया है। जिसके बाद अब जल्द ही रिकारर्पेटिंग (Re-Carpeting) का काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। 

ज्ञात हो कि, जनवरी महीने में नागपुर एयरपोर्ट के रनवे की रिकार्पेटिंग करने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत 3200 मीटर लंबे रनवे और  टैक्सी-वे की रिकॉपेंटिंग के लिए टेंडर जारी किये गए थे। हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और मिहान इंडिया लिमिटेड के बीच समन्वय नहीं बन पाने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। 

एएआई के आग्रह पर समय में बदलाव 

रिकार्पेटिंग में हो रही देरी को लेकर लगातार लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। जिसके कारण दोनों संस्थाओं पर दवाब बढ़ रहा था। इसी बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के आग्रह पर विमानों की टाइमिंग में बदलव किया गया है। यह बदलाब तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 

आठ से 12 महीने का लगेगा समय

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने 3200 लंबे रनवे सहित टैक्सी-वे की रिकॉपेंटिंग के लिए टेंडर जारी किये हैं। वहीं इस काम को पूरा करने के लिए एएआई ने आठ से 12 महीने का समय लगने की बात कही है।