logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अजनी स्टेशन पुनर्निर्माण, रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे बोले- पर्यावरण विभाग से मिली मंजूरी तो जल्द शुरू होगा काम


नागपुर: नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण का भूमिपूजन पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। हालांकि, सीताबर्डी स्टेशन का काम तो शुरू हो गया है। लेकिन, अजनी स्टेशन का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। वहीं इसको लेकर रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि, "पर्यावरण मंजूरी के लिए स्टेशन का काम रुका हुआ है। जैसे ही विभाग से मंजूरी मिलेगी काम शुरू हो जाएगा।" 

दानवे ने कहा, "केंद्र सरकार 1250 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कर रही है। जिसमें नागपुर और अजनी भी शामिल है। पर्यावरण विभाग की मंजूरी नहीं मिलने के कारण अजनी का काम शुरू नहीं हुआ है। जैसे ही वह दिक्कत हटेगी और मंजूरी मिलेगी काम शुरू हो जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "वर्तमान में हमने भोपाल, गांधीनगर और बैंगलोर सहित कई स्टेशनों का काम पूरा किया है। वहीं मुंबई सहित 1250 स्टेशनों का काम शुरू करने वाले हैं।"

दानवे ने कहा, “2014 में जब से मोदी सरकार आई है सबसे ज्यादा ध्यान रेलवे पर दिया गया है।  2009-14 के बीच महाराष्ट्र को केवल 1100 करोड़ रूपये मिले थे वहीं अब तक 12 लाख करोड़ रूपये मिल चुके हैं। 2023 तक हम पूरी रेलवे को बिजली युक्त कर देंगे।”