logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लाल हेलमेट ने बिगाड़ा खेल, पुलिस ने स्नेचर को किया गिरफ्तार


नागपुर: घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने वाले मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार लिया है। आरोपी का नाम आकाश सत्यनारायण शाहू (27, न्यू कामठी) निवासी है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

ज्ञात हो कि, 28 फ़रवरी को 23 वर्षीय पीड़िता अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान दोपहिया क्रमांक MH49AV4509 से आया और गले से मंगलसूत्र छीनकर बाग़ गया। इसके बाद तुरंत इसकी शिकायत हुडकेश्वर पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें रेड हेलमेट पहने दोपहिया से जाते युवक को दिखाई दिया। 
 
फुटेज के आधार पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात काबुल की। जांच में पता चला की आरोपी हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ शहर के विविध थानों में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर उसके साथी प्रियांशु यशकुमार अहांडे  (17, बेझनबाग, जरीपटका) को भी गिरफ्तार किया। दोनों ने शहर के विविध थानों में चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देने की बात काबुली। 
 
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन दोपहिया, चार चेन सहित लाखो का सामान जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।