logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में सिंचाई बैकलॉग को दूर करने के लिए जल उपलब्धता की शर्तों में ढील, मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया निर्णय


मुंबई: आज मुंबई में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में विदर्भ में सिंचाई बैकलॉग को दूर करने के लिए निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने बैठक में वैनगंगा-नलगंगा परियोजना के लिए जल उपलब्धता की शर्तों में ढील देने का निर्णय लिया। 

इसी के साथ सरकार ने दूध उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी देने की घोषणा की। साथ ही सरकार ने नवंबर 2005 से पहले के विज्ञापन के अनुसार नवंबर 2005 के बाद शामिल हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना के विकल्प पर भी निर्णय लिया। 

वहीं, रेशम किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए बैठक में रेशम उद्योग के विकास हेतु ‘रेशम समग्र 2’ योजना लागू करने का फैसला लिया गया।