logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

त्रुटियों को दूर कर प्रस्तुत करें 'हर घर नल से जल' अभियान के तहत कार्यों का संशोधित प्रस्ताव: उपमुख्यमंत्री अजीत पवार


नागपुर: उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने निर्देश दिया कि जलजीवन मिशन कार्यक्रम के तहत राज्य में ‘हर घर नल से जल’ अभियान के तहत चल रहे कार्यों को मिशन स्तर पर पूरा करने के लिए योजनाओं की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विधान भवन के सभाकक्ष में यह इसकी समीक्षा बैठक की। 

बैठक में पवार ने कहा कि सरकार हर परिवार को घरेलू नल से जोड़कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करते समय यदि कोई त्रुटि हो तो उसे सुधार कर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाये।

उपमुख्यमंत्री पवार ने सुझाव दिया कि समान गलती रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।