logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

10वी और 12वी की वार्षिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी, इस तारीख से शुरू होगी परीक्षाएं


नागपुर: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वी और 12  की वार्षिक परीक्षाओं के लिए संशोधित शेड्यूल रिलीज कर दिया है।  इसके मुताबिक, अब दसवीं की परीक्षाएं 1 मार्च, 2024 से शुरू होगी। वहीं, बारहवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी, 2024 से शुरू होगी।  

महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया है. इसके मुताबिक कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होगी और 26 मार्च 2024 तक चलेंगी. पेपर दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट होगी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक की.

वहीं दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर में 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच किया जाएगा. किस विषय की परीक्षा कब होगी इसकी डिटेल जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. 

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी और 19 मार्च 2024 तक चलेंगी. पेपर इंग्लिश विषय के एग्जाम से शुरू होंगे और खत्म सोशियोलॉजी के पेपर से होंगे. पेपर की टाइमिंग की बात करें तो इस क्लास के एग्जाम भी दो शिफ्ट में होंगे. पहली शिफ्ट होगी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक. कुछ विषयों के पेपर सुबह 11 से 1 और कुछ के सुबह 11 से 1.30 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे।