logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गादा गांव में रिक्शा पलटने से रिक्शा चालक की मौके पर ही हुई मौत


नागपुर: न्यू कामठी पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत आने वाले गादा गांव के रास्ते लिहीगांव मार्ग पर सोमवार की रात एक ई-रिक्शा का नियंत्रण बिगड़ने से रिक्शा पलट गया जिससे रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रिक्शा चालक का नाम बहादुर फाटा वाटोला निवाई दुर्गाप्रसाद प्रभाकर देशमुख (44) है।

पुलिस के अनुसार, मृतक रिक्शा चालक अपने थ्री-व्हीलर ई-रिक्शा में अजनी से गादा गांव होते हुए लिहिगांव जा रहा था, तभी गड़ा गांव के पास रिक्शा चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा पलटने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कामती के सरकारी उपजिला अस्पताल में भेज दिया।