logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर की सड़कों पर चलना हुआ खतरनाक! बाल-बाल बची साइकिल चालक की जान


नागपुर: नागपुर के रघुजी नगर परिसर में सड़क से जा रहे एक ई रिक्शा को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस ने किनारे से चल रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी. गनीमत रही की इस दुर्घटना में साइकिल सवार की जान तो बच गई परंतु बस के पीछे के चक्के में आकर वह जख्मी जरूर हुआ है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नागपुर शहर में आए दिन सड़क दुर्घटना में मासूम लोग अपनी जान गवा रहे हैं.सड़क पर निकलना इन दोनों किसी जोखिम से कम नहीं. ऐसा ही एक मामला रघुजी नगर परिसर में सोमवार सुबह सामने आया जहां एक निजी स्कूल बस के चालक ने सड़क पर एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी.

दरअसल बस का चालक सामने चल रहे एक ई-रिक्शा को ओवरटेक करने के चक्कर में बाई ओर चल रहे साइकिल सवार को देख नहीं पाया, जिसके चलते उसने साइकिल सवार को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में यह साइकिल सवार बस के पीछे के  चक्के में जाने से बाल बाल बच गया. 

हालांकि इस दुर्घटना में उसका कुछ शरीर पीछे के पहिए की चपेट में जरूर आया है जिसमें वह घायल भी हुआ है. यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दुर्घटना के बाद बस चालक बिना रुके अपनी बस लेकर वहां से आगे निकल गया.  

देखें वीडियो: