logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

श्याम मानव को मारने के लिए महाराष्ट्र आए व्यक्ति को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार, पिस्तौल भी की जब्त


नागपुर: अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव (Shyam Manav) को मारने के लिए महाराष्ट्र आए एक व्यक्ति को रेलवे पुलिस (Railway Police) ने पुणे (Pune) से गिरफ्तार किया है। पुलिस को व्यक्ति के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। हालांकि, अभी तक पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसे लगातार पूछताछ कर रही है। मामला संदिग्ध होने के कारण गोपनीयता बरती जा रही है।

ज्ञात हो कि, पिछले दो दिन पहले किसी अज्ञात ने श्याम मानव को मारने की धमकी दी थी। अज्ञात ने मानव के बेटे को व्हस्टअप मैसेज के जरिये यह धमकी दी थी। जिसमें उसने लिखा था कि, अगर वह इस विषय पर बोलना बंद नहीं करते है तो उनका भी दाभोलकर जैसा हश्र कर दिया जायेगा।" धमकी भरे मैसेज आने के बाद इसकी शिकायत पुलिस में कराइ गई, इसके बाद मानव की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।