logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अवैध टिकट एजेंट को आरपीएफ ने पकड़ा, नागपुर मंडल अंतर्गत चार दलाल अरेस्ट


नागपुर: दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने छापेमारी कर अवैध टिकट एजेंट को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम हिंगना टी प्वाइंट निवासी प्रवीण कुमार ईश्वर (38) है. इसके अलावा डोंगरगढ़, नैनपुर समेत जबलपुर भी में भी अवैध एजेंटों को पकड़ा गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाटा की मदद से प्रवीण की पर्सनल आईडी से अधिक संख्या में टिकट बुकिंग होने का पता चला. उसे नोटिस देकर कामठी पोस्ट पर बुलाया गया था. पेश होने पर उसके कम्प्यूटर में पर्सनल आईडी से बुक की गई 3 लाइव, 9 पुरानी और एक रद्द टिकट मिली. इस प्रकार कुल 13 टिकटों की कीमत 29,893.08 रुपये थी. कड़ी पूछताछ में उसने यात्रियों से कमीशन वसूलने की कबूली दी. उसके पास से कम्प्यूटर और टिकट समेत कुल 34,893.08 रुपये का माल जब्त किया गया है. 

इसी प्रकार उपरोक्त चारों कार्रवाइयों में कुल 48 टिकटों समेत 1,47,756 रुपये का माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई.